HomeBIHARबिजुलपुर में बन रहे पिछड़ा व अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 छात्रावास...

बिजुलपुर में बन रहे पिछड़ा व अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 छात्रावास का डीएम ने किया निरीक्षण, जल्द हैंडओवर का निर्देश

देशवाणी। आशा कुमारी 

मोतिहारी।

जिले के तुरकौलिया प्रखंड के बिजुलपुर में निर्माणाधीन पिछड़ा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 छात्रावास का बुधवार को जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार और सदर एसडीओ अरुण कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्रावास भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया और निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी ने भवन निर्माण करा रही एजेंसी के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता के साथ शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भवन का निर्माण पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए, ताकि छात्रावास का संचालन जल्द शुरू हो सके और छात्राओं को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी (पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग) सत्यवीर सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, अंचलाधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि छात्रावास के निर्माण से पिछड़ा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की कई छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधा नहीं मिलने के कारण पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह छात्रावास उनके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। विधायक ने कहा कि छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके प्रयासों से इस छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भवन के जल्द तैयार होने के बाद क्षेत्र की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में नई राह मिलेगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular