HomeStateझारखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में...

झारखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, एम्स, देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

-

SHABD,Ranchi, July 31, 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय झारखंड दौरा, देवघर के दीक्षांत समारोह में आज होंगी शामिल, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी पहुंचे देवघर।

दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति रांची के लिए रवाना हो जायेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। कल वे आईआईटी आईएसएम धनबाद के पैंतालीसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनका आगमन देवघर एयरपोर्ट पर हुआ।

एयरपोर्ट से वे एम्स देवघर पहुंचेंगी और दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान वे सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां सौंपेंगी। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित भी करेंगी।

दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति रांची के लिए रवाना हो जायेंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। कल वे आईआईटी आईएसएम धनबाद के पैंतालीसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

31 जुलाई, राज्यपाल स्वागत,

एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी शिरकत करेंगे। श्री गंगवार इस सिलसिले में रेलमार्ग से आज देवघर पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत हुआ।

Story Line : 

Related articles

Bihar

Latest posts