spot_img
Saturday, June 27, 2026
HomeBig Breakingदिल्ली: मस्जिदों से चंदा इकट्ठा कर डॉलर में बदलने वाले तीन सीरियाई...

दिल्ली: मस्जिदों से चंदा इकट्ठा कर डॉलर में बदलने वाले तीन सीरियाई नागरिक गिरफ्तार

-

SHABD,New Delhi, September 6, 

Synopsis : अहमदाबाद में मस्जिदों से चंदा इकट्ठा कर उसे डॉलर में बदलने के आरोपित तीन सीरियाई नागरिकों को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी तब हुई जब ये तीनों विदेश भागने की फिराक में थे।

SHABD,New Delhi, September 6, 

सितंबर 06, नई दिल्ली: 

अहमदाबाद में मस्जिदों से चंदा इकट्ठा कर उसे डॉलर में बदलने के आरोपित तीन सीरियाई नागरिकों को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी तब हुई जब आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपी अहमद ओहद अलहबाश, ज़कारिया हैथम अलज़हर और यूसुफ खालिद अलज़हर हैं, जिन्हें अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्त पर्यटक वीजा पर भारत आए थे और अपनी असली पहचान छुपाकर मस्जिदों से चंदा जमा कर रहे थे।

ये आरोपी उत्तर प्रदेश, कोलकाता, दक्षिण भारत और अहमदाबाद के मुस्लिम इलाकों जैसे जमालपुर और शाह आलम में सक्रिय थे। चंदा फिलिस्तीन की आपदा के नाम पर इकट्ठा किया जा रहा था, लेकिन इसे निजी खर्चों में लगाया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन हजार अमेरिकी डॉलर और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि भारतीय मुद्रा में इकट्ठा किया गया चंदा डॉलर में बदलकर विदेश भेजा जाना था, ताकि इसे आसानी से खर्च किया जा सके।

इससे पहले एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि बाकी फरार थे। मामले की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं। साथ ही भारत आए दो अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

वीडियो कैप्शन: भरत पटेल, ACP, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच

Delhi | Three Syrian nationals arrested for collecting donations from mosques and converting them into dollars. SHABD,New Delhi, September 6, 

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts