HomeNationalसीतामढ़ी के बैरगिनिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का शव फंदे से लटका मिला

सीतामढ़ी के बैरगिनिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का शव फंदे से लटका मिला

सीतामढ़ी। जिला संवाददाता।

सीतामढ़ी के बैरगिनिया थानाध्यक्ष कुंदन का शव फंदे से लटका मिला। उनका पैर जमीन से सटा हुआ पाया गया। हालांकि एसपी ने फांसी से आत्म हत्या की पुष्टी की है। एसपी ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है।

 पुलिसकर्मियों के अनुसार, बुधवार रात 9  बजे तक वे अपने सरकारी आवास से तक बाहर नहीं आए। तब शंका हई।फिर रात साढ़े नौ बजे दरवाजा तोड़ा गया। जहां वे पंखे से गमछे से लटके मिले। शव की बगल में एक कुर्सी भी थी।

कुंदन कुमार बिहार पुलिस के 2009 बैच के इंस्पेक्टर थे और हाल ही में उन्हें सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया। घटना के दिन भी उन्होंने 30 लाख के चोरी की मोबाइल पकड़ी थी। उन्हे कर्तव्यनिष्ट पुलिस पदाधिकारी बताया जा रहा है। यहां पर पदास्थापना के बाद कई बड़ी कार्रवाई की थी। इसलिए उनके परिजन व अन्य पुलिसवाले आत्महत्या पर शंका जाहिर कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुंदन कुमार पटना जिले के विक्रम, पालिगंज अनुमंडल के रहने वाले थे। उनकी शादी संपत चक, पटना में हुई थी और उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular