HomeUncategorizedबेतिया : ओएलएक्स पर बाइक खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी करने वाले...

बेतिया : ओएलएक्स पर बाइक खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर ठग गिरफ्तार

Bettiah | हृदयानंद|

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरैया बिलती टोला निवासी सूरज कुमार व संदीप कुमार तथा जितना थाना क्षेत्र के झांझर निवासी विशाल कुमार व विवेक कुमार को धर दबोचा।

ओएलएक्स पर विज्ञापन डालकर असली गाड़ी के नंबर पर फर्जी कागजात व दूसरी बाइक थमाकर ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़।

पीड़ित से झांसा देकर ऐंठे थे कुल चौसठ हजार पाँच सौ रुपये; बगहा सर्विस सेंटर से आए एक फोन कॉल के बाद खुला जालसाजी का राज।

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा की संयुक्त कार्रवाई में ओएलएक्स ऐप के माध्यम से मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वादी दीपक साह के पुत्र अमन कुमार ने ओएलएक्स ऐप पर एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को 64,500 रुपये में बेचने का विज्ञापन देखा था।ठगों के झांसे में आकर अमन ने नानोसती चौक पर गाड़ी देखी और पे-फोन के माध्यम से 44,500 रुपये तथा 20,000 रुपये नकद दे दिए।बाद में जब वादी उक्त मोटरसाइकिल की सर्विसिंग कराकर घर लौटे,तो उनके मोबाइल पर बगहा सर्विस सेंटर से फोन आया कि जिस नंबर की गाड़ी की सर्विसिंग करायी गयी है,वह गाड़ी तो वास्तव में बगहा सर्विस सेंटर में ही खड़ी है।इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 165/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी।मामले की गंभीरता को देखते हुए बेतिया पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरैया बिलती टोला निवासी सूरज कुमार व संदीप कुमार तथा जितना थाना क्षेत्र के झांझर निवासी विशाल कुमार व विवेक कुमार को धर दबोचा।

 Bettiah | Police Busted Cyber Fraud Gang Operating Through OLX App Four Arrested From East Champaran

URL Slug : bihar-bettiah-mufassil-police-busted-olx-bike-fraud-gang-four-cyber-criminals-arrested-gadgets-seized

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular