HomeUncategorizedबेतिया : अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस और प्रशासन टीम पर हमला, सफाई निरीक्षक...

बेतिया : अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस और प्रशासन टीम पर हमला, सफाई निरीक्षक व महिला सिपाही घायल, एक गिरफ्तार

देश वाणी। संवाददाता।

बेतिया। नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड में अतिक्रमण हटाने गयी प्रशासनिक और पुलिस टीम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया।उपद्रवियों ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदर के साथ तीखी नोकझोंक की और प्रशासनिक कार्य में बाधा डालते हुए सुरक्षा बल पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए।इस रोड़ेबाजी में नगर निगम के सफाई निरीक्षक जुलूम साह और एक महिला सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए।दोनों घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में कराया गया है।

जानकारी के अनुसार,शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सदर एसडीओ के नेतृत्व में नगर निगम की टीम अस्पताल रोड में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी।इसी दौरान कुछ शरारती और उपद्रवी तत्वों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और टीम पर हमला बोल दिया।इस संबंध में नगर निगम कर्मी जुलूम साह के लिखित आवेदन पर नगर थाने में कांड संख्या 323/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की है।त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल ने पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी अभियुक्त दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।नगर थाना पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Bettiah | Administrative Team Attacked During Encroachment Drive Cleaning Inspector And Female Constable Injured One Arrested

URL Slug : bihar-bettiah-hospital-road-encroachment-drive-attack-police-one-arrested

Tagline : A cleaning inspector and a female constable were injured after a mob pelted stones at the administrative team during an encroachment drive in Bettiah.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular