spot_img
Saturday, July 4, 2026
Homeबिहारबेतियापश्चिम चंपारण नीमा का संगठनात्मक चुनाव : अध्यक्ष डॉ. सुमीत कुमार, सचिव...

पश्चिम चंपारण नीमा का संगठनात्मक चुनाव : अध्यक्ष डॉ. सुमीत कुमार, सचिव डॉ. शाहनवाज निर्वाचित

-

आयुष चिकित्सकों के संगठनात्मक चुनाव में नई जिला इकाई गठित

West Champaran Today’sBigBreaking MedicalNews by हृदयानंद सिंह यादव।

बेतिया: आयुष चिकित्सकों के संगठन NIMA (नेशनल इंटेग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) का संगठनात्मक चुनाव सोमवार को किया गया। ज़िला कार्यालय में आज बैठक कर नीमा की नई जिला इकाई का चुनाव किया गया।

बैठक जमादार टोला, बेतिया स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गयी, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान डॉ. सुमीत कुमार को अध्यक्ष और डॉ. मो. शाहनवाज को महासचिव के रूप में निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सुमीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि

सभी आयुष चिकित्सकों को संगठित रहना आवश्यक है, अन्यथा वर्तमान परिवेश में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिलेगा। वहीं, महासचिव डॉ. शाहनवाज ने कहा कि एकजुटता से समस्याओं का समाधान संभव है और संगठन की मजबूती के लिए सभी चिकित्सकों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक के दौरान संगठन से जुड़े दर्जनों आयुष चिकित्सक उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के बाद निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:

  • अध्यक्ष: डॉ. सुमीत कुमार
  • महासचिव: डॉ. मो. शाहनवाज
  • उपाध्यक्ष: डॉ. वाहिद इकबाल
  • कोषाध्यक्ष: डॉ. अजहर आलम
  • जिला संरक्षक: डॉ. एकराम, डॉ. डी.पी. सिंह

बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts