spot_img
Monday, June 8, 2026
HomeBreakingदहेज लोभी के साथ वर के इंजीनियर का दावा झूठा व आभूषण...

दहेज लोभी के साथ वर के इंजीनियर का दावा झूठा व आभूषण भी नकली निकले तो वधू ने किया शादी से इनकार

-

सच्चाई सामने आते ही बारातियों को बनाया बंधक, रुपये लौटाने की मांग

बेतिया: विवाह मंडप में जब वधू को वर पक्ष की सच्चाई पता चली, तो उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। यानी वधू को मालूम हुआ कि वर पक्ष दहेज लोभी है ही, वर के इंजीनियर होने का दावा झूठा है और आभूषण भी नकली साबित हो गये।

यह मामला नगर परिषद स्थित पुरानी बाजार, वार्ड नंबर 09 (शिकारपुर थाना क्षेत्र) का बताया जा रहा है।

क्या है मामला?

सूत्रों के अनुसार, उदय कुमार की पुत्री नेहा का विवाह रामनगर विलासपुर निवासी सुभाष साह के पुत्र हिमांशु साह से तय हुआ था। शादी के लिए 4.50 लाख रुपये नकद दहेज दिया गया और कुल 10.50 लाख रुपये खर्च किए गये। 7 मार्च 2025 (शुक्रवार) को विजय विवाह भवन, शिवगंज में बारात आयी। विवाह की सभी रस्में चल रही थीं, तभी वर पक्ष की असलियत सामने आयीं।

दहेज को लेकर हुआ विवाद

बताया जाता है कि वर के पिता ने 10 हजार रुपये की बकाया दहेज की मांग करते हुए भोजन तक करने से इनकार कर दिया। बाद में जब वर पक्ष ने नकली आभूषण दिये, तो यह बात दुल्हन को पता चल गयी। इस पर उसने तुरंत विवाह से मना कर दिया।

झूठ पकड़ा गया, तो बढ़ा विवाद

इसके बाद, वधू पक्ष ने वर के बारे में पूरी जानकारी निकाली, तो पता चला कि वर इंजीनियर नहीं है और उसके पिता भी किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में संवेदक नहीं हैं। सुबह होते-होते विवाद बढ़ गया। वधू पक्ष ने वर समेत बारातियों को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करने लगे।

पुलिस और समाज के लोगों ने की पहल

मामले को बढ़ता देख वार्ड पार्षद प्रतिनिधि केतन कुमार ने हस्तक्षेप किया और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुंची और बंधक बनाए गए वर पक्ष को मुक्त कराया।

फिलहाल, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और पार्षद मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं।

Bettiah | West Champaran| Groom Exposed as Dowry Seeker, Fake Engineer, and Fake Jewelry – Bride Refuses to Marry

Related articles

Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts