spot_img
Monday, May 25, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया के गोपालपुर में झुलझी महिला की इलाज़ के दौरान मौत,...

बेतिया के गोपालपुर में झुलझी महिला की इलाज़ के दौरान मौत, शोकाकुल परिवार से मिल विधायक ने दी सांत्वना

-

हृदयानन्द सिंह यादव
बेतिया : बेतिया पुलिस अंतर्गत गोपालपुर थाना के एकडरी गांव में अप्रत्याशित रूप से आग से झुलसी महिला प्रमिला देवी(35 वर्ष) की मौत चिकित्सा के क्रम में हो गयी। प्रमीला के पति ब्यास पासवान की मृत्यु हो चुकी है। जिससे दो मासूम बच्चों के पालन-पोषण अब ईश्वर के जिम्मे है।

उनके अंतिम संस्कार में माले नेता सह विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने एकड़री गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन से मुआवजा राशि की मांग की गयी है। प्रमिला की अचानक मौत से छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां-बाप साया उठ गया। उन्हें एक पुत्री सरस्वती कुमारी(8 वर्ष) व पुत्र शिवम कुमार(6 वर्ष) है।

मिली जानकारी के अनुसार ठंढ से बचाव के लिए प्रमिला के आग सेंकने के क्रम में आग को और तेज करने के लिए बच्चे पुआल लाकर रख दिये। जिससे आग और धधक उठी, उसी क्रम में आग उनकी साड़ी में लग गयी। वह उपस्थित लोग आग बुझाने चाहा, परंतु उनका कपड़ा टेरीकॉटन होने के कारण आग काफी तेजी से फैल गयी और वह गम्भीर से झुलस गई।

परिजनों ने उसे चिकित्सार्थ सिकटा, सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन प्रमिला की स्थिति गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गयी।प्रमिला की मौत के बाद उनके दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विधायक के साथ में माले नेता गुजेश्वर गुप्ता,जितेन्द्र यादव,संजय राम,वीरबल,प्रदीप कुमार व संजय मुखिया समेत अन्य मौजूद रहे।

Woman injured in Gopalpur, Bettiah, dies during treatment; MLA Virendra prasad Gupta meets grieving family to offer condolences.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts