spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया : पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक

बेतिया : पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक

-

आज दिनांक 19.11.2025 को अपराध गोष्ठी का आयोजन गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगुरहा, बेतिया में किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री डॉ० शौर्य सुमन (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के द्वारा की गयी।

इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम)/पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक)/पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष सम्मिलित हुए।

अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के लिए मुख्य निर्देश-

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों/पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) एवं सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों को कांडों के पर्यवेक्षण में पूर्व की अपेक्षा और तेजी लाने हेतु आदेशित किया गया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल को ज्यादा क्षेत्र भ्रमण करने एवं रात्रि गश्ती में और अधिक चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया।

विधि-व्यवस्था के मद्देनजर, सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में विशेष चौकसी एवं सतत् वाहन जॉच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिला में वाहन चोरी के मामलों में उद्भेदन जल्द से जल्द करने का भी निर्देश दिया गया।

लंबित मामलों और अभियानों पर फोकस-

जिला के सभी थानाध्यक्षों को शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु अभियान को तेज करने, सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, माननीय प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन एवं जनशिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदन को त्वरित गति से जॉच करने का निर्देश दिया गया।

जिला में विभिन्न कांडों में संलिप्त अपराधियों जिनका वारंट निर्गत है उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए सख्त आदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, सभी थानाध्यक्षों को यह भी आदेश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान-

बेतिया जिला अंतर्गत बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को अमन शांति एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस अंचल निरीक्षक, सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण/विधि व्यवस्था संधारण में सर्वोत्कृष्ट के लिए प्रतिबद्ध है।

Bettiah | Meeting of Police and Administrative Officers

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts