HomeBIHAR17 सितंबर को पूरे बिहार में जलेगी दो करोड़ पचास लाख दीपों...

17 सितंबर को पूरे बिहार में जलेगी दो करोड़ पचास लाख दीपों की ज्योति, प्रधानमंत्री मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूरे होने पर होगा आयोजन

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया अभियान चलाया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय, गांधी कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रेस वार्ता में शनिवार को प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे बिहार में 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 25 करोड़ लोगों तक पहुँचने का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्य कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे पूरे राज्य में एक साथ सामूहिक दीप प्रज्वलन का होगा, जिसका मुख्य संदेश ‘जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा’ है।

इस अभियान के तहत दीप विशेष रूप से उन स्थानों पर जलाए जाएँगे जहाँ जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा असर दिखाई देता है, जिनमें प्रधानमंत्री आवास कॉलोनियाँ, अमृत सरोवर, नवनिर्मित सेतु, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, मंदिर, घाट और पंचायत भवन शामिल हैं। हर जिले में कम से कम 10 प्रमुख स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जबकि लाभार्थी अपने घरों में भी दीप जलाएँगे। दीयों का वितरण जन वितरण दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। संगठन के कार्यकर्ता इस अभियान को घर-घर पहुँचाकर सोशल मीडिया पर ‘ आशीर्वाद का दिया # (हैशटैग) के साथ तस्वीरें साझा करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, जिला प्रवक्ता साजिद राजा, सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता और आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular