Homeबिहारबेतिया16 दिनों से लापता किशोर का नदी किनारे मिला कंकाल, बेल्ट लगी...

16 दिनों से लापता किशोर का नदी किनारे मिला कंकाल, बेल्ट लगी पैंट व बिखरी हड्डियों ने दहलाया दिल

-

Bettiah | प्रभात रंजन शुक्ल|

नरकटियागंज/ साठी। 16 दिनों से लापता किशोर एहसान अली उर्फ रेहान का कंकाल शुक्रवार को सोफवा स्थित पंडई नदी किनारे बरामद हुआ।मृतक शिकारपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी ढाला खैरवा टोला निवासी जुल्फेकर मियां का पुत्र था।परिजनों ने कपड़ों व बेल्ट लगी पैंट के आधार पर उसकी शिनाख्त की।घटना की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई को रेहान अपने साथियों के साथ सोफवा स्थित पंडई नदी में नहाने गया था।इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूब गया।घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों तथा प्रशासन की टीम ने कई दिनों तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।शुक्रवार को नदी किनारे एक कंकाल मिलने की सूचना पर पहुंची साठी पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Bettiah| Narkatiyaganj | Human Skeleton Of Missing Minor Found Near Pandai River

URL slug Bettiah- human-skeleton-missing-minor-found-near-pandai-river-sathi

tagline- SathiNews, WestChamparan, PandaiRiver, DrowningIncident, PoliceRaid, BiharNews, LocalNews,

Related articles

Bihar

Latest posts