Bettiah | मनोज यादव|
पकाहा दियारे में नदी किनारे पानी में मिला 35 वर्षीय छोटेलाल यादव का शव
बेतिया/मधुबनी। बगहा पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र स्थित पकाहा दियारे में बुधवार की सुबह नदी किनारे पानी में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद व भितहा थानाध्यक्ष नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।मृतक की पहचान भितहा के मुंडाडीह निवासी दस्यु सरगना वासुदेव यादव के पुत्र छोटेलाल यादव के रूप में हुई है।वासुदेव यादव फिलहाल बगहा उपकारा में बंद हैं।
परिजनों ने बताया कि छोटेलाल मंगलवार को पकाहा दियारे स्थित अपने डेरा पर गए थे, जहां से शाम सात बजे के बाद अचानक गायब हो गए।काफी खोजबीन के बाद बुधवार सुबह उनका शव डेरा से कुछ दूरी पर पानी में तैरता मिला।शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।भितहा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।
Bettiah | Dacoit Kingpin Vasudev Yadav Son Body Found In Bagaha Diara Murder Suspected
URL slug- Bettiah-dacoit-kingpin-vasudev-yadav-son-body-found-in-bagaha-diara-murder-suspected












