spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारबेतियाबिहार-यूपी सीमा पर पुल से नदी में गिरकर युवक की मौत, परिजनों...

बिहार-यूपी सीमा पर पुल से नदी में गिरकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

-

Bettiah | Bagaha | मनोज यादव |

मधुबनी/धनहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के बिहार-यूपी सीमा पर स्थित बरवा पुराने पुल पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुल से गुजरते समय असंतुलित होकर नदी में गिरने से एक युवक की डूबकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान बरवा गांव निवासी मोहन चौहान के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मोहन चौहान शनिवार शाम करीब 7 बजे साइकिल से उत्तर प्रदेश की ओर से अपने घर लौट रहे थे। बरवा पुराना पुल पर अचानक उनकी साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे नदी में जा गिरे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुँचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक अपने पीछे चार बेटों और वृद्ध पिता को छोड़ गए हैं। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे, जिनके निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया साइकिल का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Bettiah | Bagaha | A young died after falling into a river from a bridge on the Bihar-UP border, leaving his family in a state of shock.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts