spot_img
Tuesday, March 10, 2026
HomeStateबरेली में रामायण वाटिका: संस्कृति और आधुनिकता का संगम, सरोवर में 51...

बरेली में रामायण वाटिका: संस्कृति और आधुनिकता का संगम, सरोवर में 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की कांस्य प्रतिमा

-

SHABD,Lucknow, November 30, 

बरेली की अदभुत रामायण वाटिका में रामायण से जुड़े पात्रों की झलक देखने को मिल रही है। बरेली विकास प्राधिकरण ने अध्यात्म, संस्कृति और प्रकृति का ऐसा संगम तैयार किया है जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।

इस रामायण वाटिका में पम्पा सरोवर के बीच 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसे मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने डिजाइन किया है। राम सुतार ने ही गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ प्रतिमा को भी डिजाइन किया है।

वाटिका को रामायण थीम पार्क के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें रामायण काल की हर महत्वपूर्ण झलक को आधुनिक तकनीक और पारंपरिक कलाकृति के माध्यम से पेश किया गया है।

यहां लगे 3डी चित्र, मूर्तियां और वानस्पतिक प्रदर्शन आगंतुकों को रामकाल के दर्शन कराएंगे।वाटिका का सबसे आकर्षक केंद्र 33,000 वर्ग मीटर में फैली यह जगह चित्रकूट, पंचवटी, किष्किंधा, अशोक वाटिका और पम्पा सरोवर जैसे पवित्र स्थानों का सजीव रूप प्रस्तुत करती है।

लाखों फूलों से सजी दिव्य आकृतियां, फूलों से बने राम दरबार, जटायु, शिवलिंग और राम सेतु की आकर्षक पुष्प संरचनाएं भी बनाई गई हैं।

यहां एक ओपन-एयर थिएटर भी बनाया गया है, जहां समय-समय पर राम कथा, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे यह स्थल केवल पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र भी बन जाएगा।

बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. ए. मनिकन्दन के अनुसार, इस महत्वपूर्ण स्थल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

बाइट: डॉ ए मनिकन्दन (बीडीए उपाध्यक्ष)

Bareilly | Ramayana Vatika A Confluence of Culture and Modernity51-Foot Bronze Statue of Lord Ram in the Pond. SHABD,Lucknow, November 30, 

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts