Homeबिहारमोतिहारीबापूधाम स्टेशन पर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी, अवध एक्सप्रेस के आगे कूदे...

बापूधाम स्टेशन पर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी, अवध एक्सप्रेस के आगे कूदे बुजुर्ग की बचायी जान

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर शुक्रवार की शाम आरपीएफ और जीआरपी की तत्परता तथा ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अवध एक्सप्रेस के आगे लेटकर जान देने की कोशिश की, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

आरपीएफ़ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि शाम 05:36 बजे गाड़ी संख्या 19037 अवध एक्सप्रेस जैसे ही बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 से खुली, तभी एक बुजुर्ग अचानक इंजन के आगे रेल पटरी पर लेट गए। यह देख लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवान बिना वक्त गंवाए पटरी की ओर दौड़े और बुजुर्ग को सुरक्षित खींचकर बाहर निकाला। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बुजुर्ग को मामूली चोटें आई हैं।

पूछताछ में बुजुर्ग की पहचान पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना अंतर्गत बसोरिया गांव निवासी जय मंगल ठाकुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद और बेटों द्वारा अनदेखी किए जाने से परेशान होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था। घटना के बाद ऑन-ड्यूटी स्टेशन मास्टर द्वारा आरपीएफ और जीआरपी को लिखित मेमो दिया गया। सुरक्षा बलों ने बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए रेल पुलिस के हवाले कर दिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts