spot_img
Friday, May 15, 2026
HomeBig Breakingसरकारी चेतावनी पर न्यूज़ चैनल शांति पूर्वक बोल रहें, युद्ध कवरेज में...

सरकारी चेतावनी पर न्यूज़ चैनल शांति पूर्वक बोल रहें, युद्ध कवरेज में सायरन और धमाकों की आवाज़ पर रोक

-


युद्ध जैसे हालात में सभी भारतीय न्यूज चैनलों द्वारा सायरन, मिसाइल, रॉकेट और तोपों की आवाज़ों के अत्यधिक इस्तेमाल पर केंद्र सरकार ने सख्ती बरती है। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि न्यूज कवरेज के दौरान ग्राफ़िक्स के साथ सायरन, मिसाइल व तोपों की आवाज़ की मिक्सिंग इफ़ेक्ट न डालें। इस चेतावनी के बाद न्यूज़ चैनल अनुशासित हुए हैं। अब ये शांति पूर्वक न्यूज़ पढ़ व बोल रहे हैं।

सिविल डिफेंस एयर रेड सायरन की ध्वनि केवल जनजागरूकता अभियानों में ही उपयोग की जानी चाहिए।

मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यदि इन सायरनों का बार-बार मीडिया में इस्तेमाल होता रहेगा, तो इससे आम लोगों की संवेदनशीलता कम हो सकती है। ऐसी स्थिति में जब सचमुच हवाई हमले हों, तो लोग इसे गंभीरता से नहीं ले पाएंगे, जिससे जानमाल का बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

दरअसल, हाल के दिनों में देशभर के न्यूज चैनलों ने युद्ध संबंधी कवरेज को अधिक रोमांचक बनाने के लिए सायरन के साथ युद्धभूमि जैसे ध्वनि प्रभाव जोड़ दिए थे। रात के समय जब परिवार टीवी देख रहे होते थे, तब कई बार इन ध्वनियों से घरों में दहशत का माहौल बन जाता था। कुछ दर्शकों ने बताया कि उन्हें लगा जैसे असल में सायरन बज रहे हों, जिससे वे घबरा गए।

सरकारी चेतावनी के बाद चैनलों ने अब अपने प्रस्तुतीकरण में बदलाव किया है और अधिक संयमित भाषा व दृश्य का उपयोग शुरू किया है।

एक दर्शक की प्रतिक्रिया:
दिल्ली निवासी एक बुजुर्ग दर्शक ने कहा, “रात में जब अचानक सायरन बजता था, तो दिल बैठने लगता था। अब अच्छा है कि सरकार ने ध्यान दिया और चैनल सुधर गए।”


After Government Warning, Indian News Channels Restrained from Using Sirens and Explosion Sounds in War Coverage

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts