spot_img
Friday, July 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीनेपाल के वीरगंज में डायरिया का भीषण प्रकोप, पड़ोसी भारतीय शहर रक्सौल...

नेपाल के वीरगंज में डायरिया का भीषण प्रकोप, पड़ोसी भारतीय शहर रक्सौल में प्रशासन अलर्ट

-

Motihari | Raxaul | अनिल कुमार|


वीरगंज में हालात गंभीर, दो की मौत और सैकड़ों बीमार-

नेपाल के वीरगंज शहर में डायरिया (कालरा) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। अब तक दो मौतें हो चुकी हैं और 250 से ज़्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि दूषित पानी और गंदगी इसके प्रमुख कारण हैं।



रक्सौल में भी डायरिया के मरीज मिले, स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी/

Diarrhea Cases Reported in Raxaul, Patients Under Treatment
सीमावर्ती भारतीय शहर रक्सौल में भी चार मामले सामने आए हैं। सभी मरीजों का इलाज डंकन हॉस्पिटल में चल रहा है। इनमें रघुनाथपुर से 1 मरीज, पनटोका से 1 और भवानीपुर से 2 मरीज शामिल हैं। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि यह सामान्य डायरिया है, फिलहाल कालरा की पुष्टि नहीं हुई है।


स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद सतर्क, सफाई व जागरूकता अभियान शुरू

Health Department and Municipality on Alert, Sanitation and Awareness Drive Launched
रक्सौल में स्वास्थ्य महकमा और नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के निर्देश पर वार्ड-वार सफाई कार्य, जागरूकता अभियान और प्रचार-प्रसार गतिविधियां शुरू की गई हैं।
लोगों को उबला या फिल्टर किया हुआ पानी इस्तेमाल करने, भोजन को ढककर रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।


अस्पताल और स्वास्थ्य टीमें अलर्ट मोड पर

Hospitals and Health Teams Put on Alert Mode
अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि चारों मरीजों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और स्वास्थ्य विभाग को पूरी जानकारी दी गई है।
सीमावर्ती इलाकों में स्वास्थ्य टीमों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।


रक्सौल प्रशासन ने की अपील

Raxaul Administration Issues Advisory
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए केवल स्वच्छ व उबला हुआ पानी पिएं, खुले में रखा खाना न खाएं और किसी भी प्रकार के डायरिया या उल्टी-दस्त के लक्षण पर तुरंत अस्पताल से संपर्क करें।
वीरगंज की स्थिति को देखते हुए रक्सौल और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता को और बढ़ा दिया गया है।


फोटो कैप्शन – नेपाल के वीरगंज में डायरिया प्रकोप, रक्सौल और आसपास स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर


Motihari | Raxaul | Diarrhoea Outbreak in Nepal’s Birgunj, Raxaul Administration on Alert

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts