spot_img
Wednesday, June 10, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5 वर्ष पूरे, निपुण भारत और विद्या...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 5 वर्ष पूरे, निपुण भारत और विद्या प्रवेश जैसी पहलों 4.2 करोड़ से ज़्यादा छात्र लाभान्वित

-

SHABD, July 29, 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आज 5 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत के विद्यालयों को ज्ञान प्राप्त करने के ऐसे स्थानों में बदलने की महत्वाकांक्षी योजना है जहां शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों, अंकों या रटने तक सीमित न रहे। पिछले पांच वर्ष में इस नीति ने भारत में अधिक समावेशी, शिक्षार्थी-केंद्रित और भविष्य अनुरूप शिक्षा प्रणाली की नींव रखी है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का प्रभाव सार्थक सुधारों के माध्यम से सीखने के हर स्तर पर दिखाई दे रहा है। निपुण भारत और विद्या प्रवेश जैसी पहलों से 8.9 लाख स्कूलों के 4.2 करोड़ से ज़्यादा छात्र लाभान्वित हुए हैं।

भारतीय सांकेतिक भाषा अब एक विषय है, जिसके एक हज़ार से ज़्यादा आईएसएल वीडियो और टॉकिंग बुक्स विकसित की गयी हैं। “5+3+3+4” संरचना और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 अनुभवात्मक और योग्यता-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देती है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में अब 50 प्रतिशत योग्यता-आधारित प्रश्न शामिल हैं, और विषय दो स्तरों पर उपलब्ध हैं। निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 4 लाख से ज़्यादा शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया गया है।

बाल वाटिका, जादुई पिटारा और प्रशस्त ऐप जैसी अन्य पहलों ने बहुभाषी, समावेशी और समग्र शिक्षा को और बढ़ावा दिया है। चाहे लड़कियों और दिव्यांग बच्चों के लिए सहायता देना हो, भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना हो, या क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने के प्रयास हो, एनईपी 2020 एक ऐसी प्रणाली का निर्माण कर रही है जहाँ प्रत्येक शिक्षार्थी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts