spot_img
Saturday, May 16, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में मुखिया के भतीजे को चाकू मार गंभीर रूप से घायल...

रक्सौल में मुखिया के भतीजे को चाकू मार गंभीर रूप से घायल किया, चार हिरासत में

-

Motihari Latest news| Indo-Nepal Border| Raxaul| अनिल कुमार|

घटना का संक्षिप्त विवरण
रक्सौल के पुरेन्द्रा पंचायत के मुखिया श्री राय नट के भतीजे राजेश पर मछली बाजार क्षेत्र में चार लोगों ने घात लगाकर जानलेवा हमला किया। हमले के दौरान राजेश को चाकुओं से चार जगह पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल की हालत गंभीर, पटना रेफर
घटना के बाद रक्सौल पुलिस ने राजेश को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसआरपी हॉस्पिटल रेफर किया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत बेहद चिंताजनक है।

Raxaul| पुरन्द्रा पंचायच के मुखिया श्री राय नट, घटना की जानकारी देते हुए।

सुनियोजित रंजिश के तहत हमला
पीड़ित के चाचा एवं पंचायत के मुखिया श्री राय नट ने बताया कि यह हमला पुरानी आपसी रंजिश के कारण किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके भतीजे पर पहले से प्लानिंग के तहत हमला किया गया।

मौके से चार आरोपित हिरासत में
रक्सौल थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया-

“घटना में शामिल चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिनमें एक अमन, पुरेन्द्रा गांव निवासी भी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।”

इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
इस हमले के बाद मछली बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी और इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की बात कही है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Motihari | Raxaul| Nephew of Purendrapur Mukhya stabbed and seriously injured in Raxaul, four detained

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts