spot_img
Monday, June 15, 2026
HomeBreakingसाइकिल से भारतीय नागरिक पहुंचा था वीरगंज, पुलिस जॉंच में मिले 3.46...

साइकिल से भारतीय नागरिक पहुंचा था वीरगंज, पुलिस जॉंच में मिले 3.46 लाख नेपाली रुपये, गिरफ्तार

-

Motihari Latest News| Nepal Boarder |Raxaul|अनिल कुमार|

नेपाल के परसा जिले की पुलिस ने वीरगंज शहर में एक भारतीय नागरिक को बड़ी मात्रा में अवैध नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार युवक का नाम प्रभु साह है, जो बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल वार्ड नंबर 17 का रहने वाला है।नेपाल पुलिस प्रशासन को आशंका है कि गिरफ्तार व्यक्ति अवैध हुंडी कारोबारी है।

पुलिस के अनुसार, प्रभु साह साइकिल से वीरगंज के रजत जयंती चौक पहुंचा था। वहां स्थानीय चेकपोस्ट पर तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 3,46,000 (तीन लाख छियालिस हजार) नेपाली रुपये बरामद किए गए। ये रुपये 1,000 के 344 नोट और 100 के 20 नोटों में थे।

जब पुलिस ने प्रभु साह से इतनी बड़ी रकम के स्रोत के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस को शक हुआ कि वह ‘हुंडी’ कारोबार से जुड़ा हो सकता है। बता दें कि ‘हुंडी’ एक अवैध तरीका है जिसके जरिए सीमा पार पैसे भेजे या मंगाए जाते हैं, और यह गैरकानूनी होता है।

परसा जिले के डिप्टी एसपी किशोर लम्साल ने बताया कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रभु साह किसी बड़े तस्कर गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।

Caption :
भारतीय नागरिक ले जब्त की गयी तीन लाख छियालिस हजार अवैध नेपाली मुद्रा।

Motihari | Raxaul |Indian Citizen Reached Birgunj on Bicycle, Caught with NPR 3.46 Lakh in Police Check — Suspected Hawala Operator, Arrested

A man from India, who arrived in Birgunj, Nepal on a bicycle, was caught with NPR 3.46 lakh during a routine police check. Upon failing to provide a valid source for the large amount of cash, he was arrested on suspicion of being involved in ‘hundi’ (illegal money transfer) operations.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts