spot_img
Wednesday, May 13, 2026
HomeUncategorizedमोतिहारी के हरसिद्धि में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या...

मोतिहारी के हरसिद्धि में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या, हो रही जांच

-

मोतिहारी/हरसिद्धि से आशा कुमारी की रिपोर्ट।

हरसिद्धि थाना क्षेत्र की ओलहां मेहता टोला पंचाय के बारमसवा गांव में 45 वर्षीय चंद्रभूषण राय का शव गुरुवार सुबह गन्ने के खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला है।

चन्द्रभूषण राय हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलाहा मेहता टोला पंचायत के बारमसवा गांव वार्ड नंबर दो निवासी थे। इनका शव गुरुवार की सुबह उनके घर से 500 मीटर की दूरी पर गन्ना के खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

वे गुजरात के जामनगर में काम करते थे और 10 दिन पहले अपनी बेटी को ससुराल छोड़ने आए थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। गुरुवार को उनका शव घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला।

मृतक के बड़े भाई शिक्षक संजय राय ने बताया कि चंद्रभूषण राय गुजरात के जामनगर में काम करते थे। 5 अक्टूबर की रात में वे घर आए और अपनी पुत्री को लेकर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव स्थित अपनी ससुराल में पहुंचाने के लिए ले गए थे।

पुत्री को  पहुंचाकर वहां से लौटे लेकिन घर नहीं पहुंच पाए। वहीं गुरुवार की सुबह उनका शव उनके घर के बगल में ही गन्ना के खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। शव कई दिनों से लटका हुआ था और सड़ चुका था।

मृतक के बेटे रोशन ने उनके चप्पल और जींस से पहचान की। पोस्टमार्टम के लिए शव को फोरेंसिक जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आवेदन दर्ज नहीं किया गया है।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts