spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBreakingमोतिहारी पुलिस की घोषणा- हर्ष फायरिंग मामले में फरार विनोद मुखिया की...

मोतिहारी पुलिस की घोषणा- हर्ष फायरिंग मामले में फरार विनोद मुखिया की सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम

-

पुलिस को मुखिया की तलाश, सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त

बंजरिया (मोतिहारी):
पंचरूखा पश्चिमी पंचायत के मुखिया विनोद कुमार यादव शादी समारोह में हर्ष फायरिंग (खुशी में गोली चलाना) के मामले में अब तक फरार हैं। इस पर कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस प्रशासन ने मुखिया की गिरफ्तारी के लिए ₹10,000 का इनाम घोषित किया है।

मुखिया विनोद कुमार यादव।

क्या है मामला?
यह घटना दरपा थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां एक शादी में शामिल होकर मुखिया ने हर्ष फायरिंग की थी। मुखिया 5 मई को अपने ही गॉंव भेला छपरा(बंजरिया) की बरात में दरपा गये थे। जहां उन्होंने हर्ष फ़ायरिंग की थी।

इस फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद दरपा थाना में केस (कांड संख्या 119/25) दर्ज किया गया। जिस मामले में वे हाज़िर नहीं हुए।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने अभियुक्त मुखिया पर दस हजार का इनाम घोषित करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा

“अगर विनोद यादव 48 घंटे के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते, तो कोर्ट से आदेश लेकर उनके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति मुखिया के बारे में सूचना देगा, उसका नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।


दूसरी खबर –

सेमरहिया में शादी के दौरान नर्तकी के सामने फायरिंग कर रहा था युवक

मोतिहारी:
एक दूसरी घटना में, बंजरिया थाना क्षेत्र के सेमरहिया गांव में शादी के दौरान स्टेज पर नर्तकी के साथ फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
गिरफ्तार युवक का नाम है जटाशंकर यादव उर्फ दमकल, जो सेमरहिया का ही रहने वाला है। वह शादी में नर्तकी के डांस के दौरान अवैध हथियार से स्टेज पर फायरिंग कर रहा था। यह पूरी घटना किसी ने वीडियो में कैद कर ली और इंटरनेट मीडिया पर डाल दी, जिससे मामला सार्वजनिक हो गया।

पुलिस की कार्रवाई:
थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि सोमवार की रात यह घटना हुई थी। अभियुक्त जटाशंकर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।


Motihari Police Announcement: ₹10,000 Reward for Information on Absconding Mukhiya Vinod kumar Yadav of pachrukha west Banjaria in Firing Case

Another Accused of Semrahiya Village Under Banjaria PS Jatashankar yadav arrested

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
30 April 2026
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts