spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBreakingमोतिहारी : टेंपो का चक्का फटा, पलटने से आधा दर्जन घायल, पहाड़पुर...

मोतिहारी : टेंपो का चक्का फटा, पलटने से आधा दर्जन घायल, पहाड़पुर में हुआ हादसा

-


शादी समारोह से लौट रहे थे यात्री-

सोमवार दोपहर को पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारेह से लौट रहे सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। टेंपो का चक्का बर्स्ट करने से असंतुलित होकर पलट गया।

हादसे में एक महिला, एक युवक, दो युवतियां और एक बच्चा सहित अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के चंडीस्थान गांव के एक परिवार के लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह समारोह पश्चिमी चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में रामज्ञा पासवान के घर आयोजित था।


चक्का ब्लास्ट होने से पलटा टेंपो-

जब सभी लोग टेंपो से लौट रहे थे, उसी दौरान नरकटिया कब्रिस्तान के पास तेज गर्मी के कारण अचानक टेंपो का चक्का फट गया। इससे टेंपो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे।


महिला, युवक, युवती और बच्चा घायल-

हादसे में एक महिला, एक युवक, दो युवतियां और एक बच्चा सहित अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।


प्रशासन ने नहीं ली तत्काल जानकारी-

घटना के बाद किसी भी प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से स्थानीय लोग थोड़े नाराज़ दिखे। हालांकि ग्रामीणों की मदद से समय पर घायलों को उपचार मिल गया, जिससे किसी की जान को खतरा नहीं हुआ।


नोट: गर्मियों में सड़क यात्रा के दौरान वाहन की स्थिति की जांच आवश्यक है। खासकर टायर Air pressure की। ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts