spot_img
Wednesday, May 20, 2026
Homeबिहारपटनापटना में राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक ने सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ...

पटना में राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक ने सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया

-

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 24 मार्च ::

राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक ने पटना स्थित दीघा कार्यालय में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि यह सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रशिक्षण केन्द्र में सिलाई, कढ़ाई और डिजाइनिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार का अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

अरविंद कुमार ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, सक्रिय सदस्य माला और शिक्षिका इंदु उपाध्याय सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि मानव अधिकार रक्षक संस्था पटना जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के प्रशिक्षण केन्द्र खोलेगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस लाभकारी पहल का फायदा मिल सके।

National Human Rights Protector inaugurated a sewing training center in Patna

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts