spot_img
Wednesday, June 10, 2026
HomeBreakingतीन दिनों से रात में पटवन करने जाते, सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में...

तीन दिनों से रात में पटवन करने जाते, सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में मिला किसान का शव, सनसनी

-

सीधे-सादे किसान की किसी से नहीं थी दुश्मनी, हत्या की वजह बनी पहेली

रक्सौल। अनिल कुमार।

थाना क्षेत्र के जटियाही गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। गांव निवासी 50 वर्षीय किसान रमेश सिंह की बीती रात गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने शव को उनके ही खेत में उनके ट्रैक्टर ट्रॉली में रख दिया और फरार हो गये। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयीहै।

तीन दिनों से खेत में पानी पटाने जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश सिंह बीते तीन दिनों से अपने गांव के पास नहर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में पानी पटाने जा रहे थे। हर बार की तरह इस बार भी वे अपने ट्रैक्टर के साथ खेत में गए थे। बीती रात उनके साथ उनका सहायक अजय भी था। बताया जा रहा है कि रमेश सिंह ने अजय को देर रात घर भेज दिया और खुद खेत में रुक गए।

सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में मिला शव

सुबह जब अजय खेत पर वापस आया तो उसने रमेश सिंह का शव ट्रैक्टर ट्रॉली में पड़ा पाया। गला रेतकर हत्या की गई थी। उसने तुरंत गांववालों और परिजनों को सूचना दी। खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने शव को घर लाकर पुलिस को सूचना दी।

हत्या की वजह बनी पहेली

मृतक रमेश सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह स्थानीय गैस एजेंसी संचालक जयनारायण सिंह के पट्टीदार थे और उनका स्वभाव शांत एवं साधु जैसा था। ऐसे में उनकी हत्या क्यों और किसने की, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार और थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है और कहा है कि जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

परिजनों में कोहराम

इस हत्या के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। उनकी पत्नी और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

Related articles

Video thumbnail
PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts