spot_img
Monday, July 13, 2026
HomeBreakingमहिला पुलिस एसआई ने ड्यूटी के दौरान वर्दी मे बनाया रील, वीडियो...

महिला पुलिस एसआई ने ड्यूटी के दौरान वर्दी मे बनाया रील, वीडियो वायरल, मोतिहारी एसपी ने किया निलंबित

-

Category/bihar/Motihari today’sBigNews

मोतिहारी | पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना में तैनात महिला प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर प्रियंका गुप्ता ने ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दिया। लेकिन यह कदम उन्हें महंगा पड़ गया।

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग के आदेशों के अनुसार, वर्दी में रील या वीडियो बनाना प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद महिला पीएसआई ने नियमों की अनदेखी की।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात।

पूर्वी चम्पारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा

पुलिस मुख्यालय से स्पष्ट निर्देश है कि पुलिसकर्मी या पदाधिकारी को रील्स नहीं बनाना है। रील को इंटनेट मीडिया पर अपलोड नहीं करना है। ऐसा करते हुए कोई पदाधिकारी पाये जाते हैं, तो उनपर कार्रवाई होगी। वैसे भी ड्यूटी के दौरान मोबाइल सर्फ़िंग नहीं करनी है। ऐसी सूचना पर कड़ी कार्रवाई होगी।

प्रियंका गुप्ता ने ऑन-ड्यूटी रहते हुए वर्दी में गानों पर रील बनाई और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

पुलिस मुख्यालय ने पहले ही निर्देश जारी किया था कि वर्दी में या हथियार के साथ वीडियो बनाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

प्रियंका गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो पर हजारों व्यूज आते हैं। सरकारी वाहन में, बैंक निरीक्षण के दौरान आदि कई वीडियो वायरल होने के बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है।

Motihari|Female Police SI Priyanka Gupta Made a Reel in Uniform; Suspended by Motihari SP Swarn Prabhat After Video Went Viral

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts