spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBreakingपांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 मार्च को बेटी शादी...

पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 मार्च को बेटी शादी को रखे लाखों का सामान भी जला

-

रक्सौल। अनिल कुमार।

शहर के अनुमंडलीय अस्पताल के सामने स्थित एक पांच मंजिली इमारत में भीषण आग लग गयी। इस घटना में 7 मार्च को गृहस्वामी की बेटी की होने वाली शादी के लिए रखे ₹ 5 लाख के सामान सहित घर का अधिकांश चीजें जलकर राख हो गये।

आग लगते ही लोगों में मची अफरा-तफरी

आग लगते ही पांचवीं मंजिल पर रह रहे लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

तीन दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो मुख्य बाजार होने के कारण यह तेजी से फैल सकती थी।

शादी के लिए खरीदा सामान जलकर राख

गृहस्वामी मनोज प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 7 मार्च को होनी थी, जिसके लिए उन्होंने चार से पांच लाख रुपये का सामान खरीदा था। यह सारा सामान इस आग में जलकर राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग का अनुमान

परिवार के अनुसार, आग सबसे पहले पूजा घर में लगी थी, जो तेजी से पूरे घर में फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि, सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट को वजह मान रहा है।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है। परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके।

फोटो: पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग की लपटें और धुएँ का गुबार। Photo: देश वाणी।

Motihari Raxaul Massive Fire in a Five-Story Building, Goods Worth Lakhs Kept for Daughter’s Wedding on March 7 Also Burnt in Raxaul

Related articles

Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts