spot_img
Thursday, May 21, 2026
HomeBreakingपत्रकार बीमा योजना का लाभ नहीं देने का इंश्योरेंस कंपनी पर आरोप,...

पत्रकार बीमा योजना का लाभ नहीं देने का इंश्योरेंस कंपनी पर आरोप, बीमार संपादक हुए परेशान – ब्लैकलिस्ट की मांग

-

पटना से जितेंद्र कुमार सिन्हा।

पत्रकार बीमा योजना के तहत बीमित पत्रकार के बीमार पड़ने पर इंश्योरेंश कंपनियाँ भुगतान में आनाकानी कर रही है। यानी प्रीमियम लेकर सरकार से वादाखिलाफी करने का आरोप इंश्योरेंस कंपनी पर लग रह है।

नतीजतन बीमा कराने के बावजूद उन्हें हॉस्पिटल में खुद भुगतान करना पड़ रहा है। 

जिससे पत्रकारगण अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।इससे आक्रोशित कई पत्रकारों ने इन्शयोरेंश कंपनी को ब्लैक लिस्टेट करने की मांग की हैं।

बिहार सरकार ने राज्य के 676 मीडिया कर्मियों के लिए “बिहार पत्रकार बीमा योजना” के तहत नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से अनुबंध किया है। जिसमें स्वास्थ्य बीमा और मेडिक्लेम की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत, पत्रकारों को 5 लाख तक की मेडिक्लेम राशि दी जाती है। लेकिन कई बार पत्रकारों को समय पर कैशलेस सुविधा नहीं मिल पाती, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वर्तमान वर्ष में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई है। पोर्टल के संपादक मिथिलेश कुमार पाठक को, अचानक तबीयत खराब होने पर 24 सितंबर 2024 को राज ट्रस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा जारी हेल्थ कार्ड का उपयोग करते हुए 85 हजार रुपये की चिकित्सा के लिए थर्ड पार्टी एमडी इंडिया के माध्यम से रिक्वेस्ट भेजी। 

प्रारंभिक चरण में कंपनी ने मात्र 22,300 रुपये की मंजूरी दी और बाकी रकम डिस्चार्ज के बाद देने का वादा किया।

हालांकि, डिस्चार्ज के बाद, जब अस्पताल ने बाकी बिल का भुगतान मांगा, तो नेशनल इंश्योरेंस कंपनी ने अप्रूवल और बिल दोनों को रद्द कर दिया, जिससे मिथिलेश कुमार पाठक को खुद भुगतान करना पड़ा। 

इस घटना से पत्रकारों में आक्रोश है, कई पत्रकारों ने बिहार सरकार से मांग की है कि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए।

ताकि भविष्य में इस प्रकार की मानसिक और आर्थिक यातनाओं से अन्य पत्रकारों को बचाया जा सके।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts