spot_img
Monday, May 25, 2026
HomeBreakingआदापुर पुलिस ने नेपाल बॉर्डर एरिया से गांजा जब्त किया, तस्करी के...

आदापुर पुलिस ने नेपाल बॉर्डर एरिया से गांजा जब्त किया, तस्करी के आरोप में दो नेपाली युवक गिरफ्तार

-

बाइक से हो रही थी तस्करी, पुलिस ने 10 किलो 50 ग्राम गांजा ज़ब्त किया

रक्सौल। अनिल कुमार।

आदापुर पुलिस ने नेपाल सीमा क्षेत्र से गांजा जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी के आरोप में दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उनकी अपाचे बाइक से गांजे से भरा झोला बरामद हुआ है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है। इस आधार पर सैनिक रोड के बेलदरवा के पास वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही नेपाली नंबर की एक अपाचे बाइक को रोका गया। तलाशी में झोले से 10 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के बारा जिले के बेलहिया निवासी अरुण कुमार (पुत्र मधुसूदन सहनी) और सुजीत कुमार (पुत्र परमेश्वर साह) के रूप में हुई है। वे नेपाल से भारत गांजा ला रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पकड़े गए।

आदापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि

अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इस कार्रवाई से तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियानों से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगेगी।

फोटो: आदापुर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा।

Motihari Raxaul today’s Smuggling News ; Adapur Police Seize Ganja from Nepal Border, Two Nepalese Nationals Arrested for Smuggling

Smuggling Attempt via Bike Foiled, Police Seize 10 Kg 50 Grams of Ganja

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts