spot_img
Sunday, July 5, 2026
HomeBreakingछात्रों के अध्ययन का केन्द्र बना ऐतिहासिक महाराजा पुस्तकालय को शीघ्र वाइफाइ...

छात्रों के अध्ययन का केन्द्र बना ऐतिहासिक महाराजा पुस्तकालय को शीघ्र वाइफाइ व अन्य सुविधाएँ : गरिमा सिकरीया

-

West champaran Today’s BigBreakingNews by हृदयानंद सिंह यादव।

बेतिया: पश्चिम चंपारण ज़िले के मुख्यालय बेतिया स्थित ऐतिहासिक “महाराजा पुस्तकालय” का जीर्णोद्धार 18.97 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। बेतिया नगर निगम की मेयर ने कहा कि यह पुस्तकालय ज़िले में छात्रों के अध्ययन का केन्द्र बन गया है। शीघ्र ही इसे सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। वे सोमवार को बेतिया नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के साथ निर्माण कार्य का अवलोकन करने आयीं थीं।

पुस्तकालय जीर्णोद्धार में गुणवत्ता का रहेगा ध्यान-

मेयर ने बताया कि 1905 में निर्मित महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य ई-टेंडर के माध्यम से आवंटित किया गया है, जिसमें निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार गुणवत्तायुक्त कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह और कनीय अभियंता सुजय सुमन ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मेयर ने संवेदक के कार्य में उदासीनता पर नाराजगी जताई और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।

संरचना व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान-

मेयर ने निर्देश दिया कि पुस्तकालय के जीर्णोद्धार कार्य में खराब प्लास्टर और छत की मरम्मत कर उसे मूल स्वरूप में लाया जाए। साथ ही, पुस्तकालय परिसर के सभी छह कमरों में वॉल पुट्टी, पेंटिंग, पेवर ब्लॉक और मानक गुणवत्ता की वायरिंग का कार्य पूरा किया जाए। इसके अतिरिक्त, परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए।

विद्यार्थियों के लिए मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मेयर श्रीमती सीकरीया ने कहा-

महाराजा पुस्तकालय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जिला मुख्यालय का प्रमुख सार्वजनिक अध्ययन केंद्र बन गया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुस्तकालय में डेस्क-बेंच की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। पुस्तकालय में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी।

Mayor Inspects the Renovation and Beautification Work of the Historic Maharaja Library. Mayer Garima Devi Sikariya says- Historic Maharaja Library Becomes a Center for Students’ Studies; Wi-Fi and Other Facilities to Be Introduced Soon. Photo- देश वाणी।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts