spot_img
Thursday, May 28, 2026
HomeUncategorizedसारण: मकेर थानाध्यक्ष पर कोलकाता के सोना व्यवसायी से ₹ 32 लाख...

सारण: मकेर थानाध्यक्ष पर कोलकाता के सोना व्यवसायी से ₹ 32 लाख छीनने का आरोप, गिरफ्तार, उनके ड्राइवर की तलाश

-

स्वर्ण व्यवसायी रुपये वसूली कर लौट रहे थे, तभी वाहन जाँच के दौरान घटना हुई।

छपरा संवाददाता।
सारण जिले के मकेर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार को एक व्यापारी से 32 लाख रुपये छीनने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने व्यवसायी से छीने गये रुपये बरामद कर लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने इस घटना की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि थानाध्यक्ष के साथ उनका ड्राइवर भी रुपये छीनने में संलिप्त था।

व्यापारी से छीने गये रुपये
कोलकाता के एक स्वर्ण कारोबारी रुपये वसूल कर छपरा से वापस लौट रहे थे। रास्ते में मकेर थाना गश्ती टीम निकली हुई थी। पुलिस टीम ने व्यवासायी की गाड़ी वाहन जाँच के लिए रोक ली।

मकेर थानाध्यक्ष वाहन जांच के दौरान उनकी गाड़ी रोककर जांच करने लगे। व्यापारी ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष और उनके चालक अनिल कुमार ने मिलकर जबरन 32 लाख रुपये छीन लिए।

डरे सहमे व्यापारी ने दी परिजन व अधिकारियों को जानकारी
घटना के बाद डरे हुए व्यापारी ने अपने स्वजनों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद मामला सारण डीआईजी निलेश कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के संज्ञान में आया।

व्यवसायियों का संघ हुआ था एकजुट-

दरअसल परिजन के अलावा सारण जिला के स्वर्ण व्यवसाइयों तक बात पहुंचती है। व्यवसायिगण एकजुट हो आला अधिकारियों को सूचित करते हैं।

शुक्रवार की रात डीआईजी व एसपी कुछ स्वर्ण कारोबारी और पीड़ित के साथ भेल्दी थाना पहुंचे। वहां पहचान कराई गयी। जहाऑ पीड़ित व्यवसायी ने मकेर थानाध्यक्ष की पहचान की।

जांच के बाद गिरफ्तारी
शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोप सही पाए जाने पर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में शामिल वाहन चालक अनिल कुमार की तलाश जारी है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts