HomeNationalवाराणसी में काशी तमिल संगम के पांचवें संस्करण का उपराष्ट्रपति ने किया...

वाराणसी में काशी तमिल संगम के पांचवें संस्करण का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

वाराणसी। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज वाराणसी में काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। यह आयोजन 12 दिसंबर तक चलेगा।

समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण और सम्मान पर जोर दिया।

इस अवसर पर उन्होंने महान तमिल कवि एवं दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ का 50 भाषाओं में अनुवाद जारी किया। इनमें 10 विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य तिरुक्कुरल में निहित जीवन मूल्यों और ज्ञान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि काशी की पवित्र गंगा और तिरुक्कुरल की शिक्षाएं भारत की सभ्यतागत एकता को दर्शाती हैं।

इस वर्ष संगमम की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिलवोम ( तिरुक्कुरल अभ्यास करें’ रखी गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में तिरुक्कुरल की शिक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भारतीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular