HomeBIHARबेतियापरिवार नियोजन के प्रति जागरूक हुईं लिपनी गांव की महिलाएं

परिवार नियोजन के प्रति जागरूक हुईं लिपनी गांव की महिलाएं

पिरामल स्वास्थ्य संस्था की पहल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। प्रखंड के लिपनी गांव में महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए पिरामल स्वास्थ्य संस्था की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की गांधी फेलो नंदिनी राय ने किया।

इस दौरान सीएचओ दीपक विश्वकर्मा, एएनएम सतरूपा सिन्हा, आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर सहित गांव की महिलाएं शामिल हुईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को परिवार नियोजन के महत्व और मां-बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गर्भधारण के बीच उचित अंतर रखने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे परिवार नियोजन के साधनों माला-एन, छाया, अंतरा इंजेक्शन तथा महिला और पुरुष नसबंदी के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही इनके उपयोग और लाभ को सरल भाषा में समझाया गया।

जागरूकता कार्यक्रम का सकारात्मक असर भी देखने को मिला। जानकारी से प्रेरित होकर गांव की कई महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के बीच परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और परिवार नियोजन से जुड़े सही निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular