HomeBIHARबेतियादेऊरवा छठ घाट पर पहुंचे समाजसेवी प्रिंस पांडेय , व्रतियों को दीं...

देऊरवा छठ घाट पर पहुंचे समाजसेवी प्रिंस पांडेय , व्रतियों को दीं शुभकामनाएं

लौरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर देऊरवा छठ घाट पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान समाजसेवी प्रिंस पांडेय और राहुल कुमार ने छठ घाट पर पहुंचकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दोनों समाजसेवियों ने घाट पर मौजूद लोगों से मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मैया से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। छठ घाट पर पहुंचे दोनों समाजसेवियों का लोगों ने स्वागत किया।

इस मौके पर प्रिंस पांडेय और राहुल कुमार ने कहा कि छठ महापर्व हमारी लोक संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी व्रतियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular