HomeBIHARबेतियाबिशुनपुरवा के दीनी जलसे में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मुल्क में अमन-चैन...

बिशुनपुरवा के दीनी जलसे में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, मुल्क में अमन-चैन के लिए उठे हजारों हाथ

पांच हजार से अधिक लोगों के भोजन की थी व्यवस्था, उलेमाओं ने दीन, ईमान, इंसानियत और आपसी भाईचारे का दिया संदेश।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। प्रखंड की सिसवनिया पंचायत अंतर्गत बिशुनपुरवा गांव के मोमिन टोला में शुक्रवार की रात आयोजित एकदिवसीय दीनी जलसे में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लौरिया समेत आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज के इलाकों से हजारों की संख्या में लोग जलसे में शामिल हुए। उलेमाओं की तकरीर सुनने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पूरा इलाका धार्मिक माहौल से सराबोर रहा।

जलसे में पहुंचे हजरत मौलाना अली हसन साहब, हजरत मौलाना खैर अहमद साहब और हजरत मौलाना अलहाज साहब ने अपनी तकरीर में दीन और ईमान की अहमियत बताते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि इंसान को अपने जीवन में सच्चाई, ईमानदारी, इंसानियत और आपसी मोहब्बत को प्राथमिकता देनी चाहिए। समाज में भाईचारा, एकता और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अकीदतमंदों ने उलेमाओं की बातों को गंभीरता से सुना।

आयोजनकर्ता हसनैन अंसारी और फिरोज ने बताया कि जलसे में शामिल होने पहुंचे पांच हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यापक व्यवस्था की गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता सदाम हुसैन ने भोजन वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जलसे के समापन पर देश की तरक्की,अमन-चैन, आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। आयोजन को सफल बनाने में शमीम, नसीम, सैनुल्लाह, रिजवान, मुन्ना, अतिकुर रहमान, इशा, जुनैद, बबलू, शरीफ, अफरोज, मो. जान, शाकिर और अब्बास समेत अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular