HomeBIHARबेतियाछठ की आस्था से भक्तिमय हुए लौरिया के बाजार, पूजन सामग्री की...

छठ की आस्था से भक्तिमय हुए लौरिया के बाजार, पूजन सामग्री की बिक्री 4 गुना तक बढ़ी

बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घाटों की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहा प्रशासन

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लौरिया प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लौरिया, साठी, सिसवनिया, कटैया, व्यासपुर, जमुनिया, मठिया बाजार और परसा मठिया चौक समेत विभिन्न बाजारों में सुबह तड़के से ही खरीदारी शुरू हो गई। व्रती महिलाएं परिजनों के साथ पूजन सामग्री खरीदती नजर आईं। छठ गीतों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

बाजारों में गुड़, चावल, दूध, घी, नारियल, केला, सूप-दौरा, सुपली, गन्ना और मिट्टी के बर्तनों की जमकर खरीदारी हुई। खासकर गन्ने और फलों की दुकानों पर लंबी कतारें लगी रहीं। दुकानदारों के अनुसार छठ के कारण सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री तीन से चार गुना तक बढ़ गई है।

इधर, बाजारों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई और पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।

अंचल अधिकारी आशु रंजन ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साफ-सफाई, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को समय पर व्यवस्था पूरी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular