HomeBIHARबेतियाठरेसरी चौक के पास बाइक की टक्कर से चालक की घटनास्थल पर...

ठरेसरी चौक के पास बाइक की टक्कर से चालक की घटनास्थल पर मौत, महिला घायल

देशवाणी।अवधेश कुमार शर्मा।

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर ठरेसरी चौक के समीप बाइक की टक्कर से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे में मझरिया पंचायत के युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, मृत बाइक चालक की पहचान मझरिया पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी बुद्धलाल साहनी के पुत्र सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ठरेसरी चौक के पास बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक चालक की भी दुर्घटना में मौत हो गई।

घायल महिला को जीएमसीएच भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना के सब-इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया।

पुलिस कर रही दुर्घटना की जांच

हादसे के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular