पूर्वी चम्पारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के अरेराज -मोतिहारी स्टेट हाइवे मे गायघाट स्थित धर्मकांटा के समीप रविवार की रात मे स्कार्पियो व ट्रेक्टर की टक्कर मे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए है। घटना के दो मिनट के अंदर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंच सभी जख्मी को अस्पताल ले गयी। जहाँ दो युवकों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों मे चड़रहिया पंचायत के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह का पुत्र मनु कुमार सिंह व सेवराहा के अजय सिंह का पुत्र शुभम कुमार है। जबकि जख्मी युवकों मे मानिकपुर हसुआहा के बुचून सिंह का पौत्र आदित्य कुमार सिंह व एक अन्य युवक शामिल है। जिसकी पहचान नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार रात मे ही दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि शाम मे हसुआहा से आदित्य अपने बाइक से सेवराहा मनु सिंह के CSP पर गया। जहाँ मोतिहारी फ़िल्म देखने का प्रोग्राम बना। वही से सभी नास्ता पानी कर मनु सिंह के स्कार्पियो गाड़ी से मोतिहारी फ़िल्म देखने के लिए चले। गायघाट चौक से आगे बढ़ने पर धर्मकांटा के पास धान की बोरी लदी ट्रेक्टर मे स्कार्पियो गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर की आवाज इतनी ज्यादा थी कि आस पड़ोस के लोग घर से निकल दौड़ पड़े। स्कार्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। तुरंत डायल 112 की टीम पहुंच दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी से चारों युवकों को गाड़ी मे ले अस्पताल पहुंची। जहाँ दो युवको को मृत घोषित कर दिया गया। एक जख़्मी युवक आदित्य को पटना रेफर किया गया है। जबकि एक कि पहचान नहीं हो पायी है। मनू सिंह की शादी पश्चिम चम्पारण मे ठीक हुई थी। पुत्र के शव को देख पूर्व मुखिया मुरारी सिंह स्तब्ध है। पुरे गाँव मे मातम पसारा है। मानिकपुर हसुआहा के मुखिया कस्तूरी खान ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। पुलिस दुर्घटना ग्रस्त स्कार्पियो व ट्रेक्टर को अपने कब्जे मे लेकर तहकीकात मे जुटी हुई है।



