HomeBIHARमोतिहारीमक्के के खेत में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

मक्के के खेत में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फोटो : मामले की जांच पड़ताल करते थानाध्यक्ष

माला सिन्हा

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के पीछे स्थित मक्के के खेत से बरामद हुआ. मृतका की पहचान मझरिया गांव निवासी विनय सहनी की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular