तस्वीर -रानीछपरा आंगनबाड़ी केंद्र पर आँगन मिलन कार्यक्रम मे सेविका किरण सिन्हा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते वरीय पत्रकार अजय कुमार व महिला पर्यवेक्षिका हेवंती कुमारी
देशवाणी। आशा कुमारी
मोतिहारी।
हरसिद्धि प्रखंड के क्षेत्र के हरपुर राय पंचायत अंतर्गत रानीछपरा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 73 पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पत्रकार अजय कुमार और महिला पर्यवेक्षिका हेवंती कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान श्री कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों, स्थानीय समुदाय और परिवारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। वहीं, छह माह की उम्र पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और उन्हें पहली बार ठोस आहार खिलाया गया।
कार्यक्रम में हरपुर राय और मुरारपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बेहतर कार्य के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों को मुख्य अतिथि श्री कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और बिस्कुट का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों का सेविका रंजना गुप्ता और वीणा कुमारी ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सेविका आशा कुमारी, पूनम कुमारी, राजप्रिया, अर्चना कुमारी, राजकुमारी देवी, अनीता महतो, रीमा कुमारी, कुमारी पुष्पा सिंह, किरण सिंह, मीना देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी, रिंकू कुमारी, आशा कार्यकर्ता रूबी चौधरी, उप सरपंच दिलीप गुप्ता, पूर्व सरपंच मनोज गुप्ता, वार्ड सदस्य उपेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, शशिभूषण सिंह, रविंद्र सिंह, वकील प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।



