HomeBIHARबेतियालौरिया-रामनगर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर...

लौरिया-रामनगर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

धोबनी ढाला के पास हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल; गंभीर हालत में तीनों जीएमसीएच रेफर


देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। लौरिया-रामनगर मुख्य मार्ग पर धोबनी ढाला के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. कौशल किशोर ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सभी को बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।

तीनों घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के कोइरगांवा गांव निवासी राधा यादव के 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार, पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मांगूरहा गांव निवासी मनोज नाथ तिवारी के 21 वर्षीय पुत्र रौनक तिवारी तथा रघुनाथपुर निवासी स्व. नथुनी मिश्रा के 65 वर्षीय पुत्र संजय मिश्रा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों बाइकें जब्त कीं

घटना की सूचना मिलने के बाद लौरिया पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हादसा कैसे हुआ, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular