देशवाणी ।Bettiah।अवधेश कुमार शर्मा।
सुबह 11 बजे एक साथ होगा सामूहिक गायन
बेतिया। विद्या भारती द्वारा संचालित उच्चतर माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर, बरवत सेना में 25 सितंबर 2026 को ‘नमामि भारतम्, वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे निर्धारित स्थान पर एक साथ, एक समय और एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा।
राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देने का उद्देश्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वरनाथ ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है। साथ ही, देशवासियों के बीच एकता और अखंडता का संदेश पहुंचाना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
जन-जन तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने की अपील
प्रधानाचार्य फणीश्वरनाथ ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में प्रेस एवं मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने में सहयोग का आग्रह किया।
मीडिया कर्मियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम को लेकर विद्यालय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फणीश्वरनाथ, मीडिया प्रभारी बबलू कुमार, त्रिपुरारी कुमार सहित अन्य मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।



