– दो वारंटियों को भी पुलिस ने दबोचा
माला सिन्हा
पीपराकोठी : थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शराब के सेवन पर रोक लगाने को लेकर पीपराकोठी पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान पुलिस ने तीन शराबियों समेत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी पांचों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 524/25 के प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर की गई कार्रवाई में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा खरार निवासी मो हामिद के पुत्र मो. कादिर, उसी गांव के स्व. नरेश प्रसाद सिंह के पुत्र चितरंजन सिंह व ताहिर मियां के पुत्र तथा अहमद हुसैन को गिरफ्तार किया गया. वहीं, पुलिस ने लंबित वारंट के मामले में भी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार वारंटियों में रामगढ़ महुआवा निवासी अम्बिका ठाकुर के पुत्र बद्री ठाकुर व वाटगंज निवासी चुरामन महतो के पुत्र श्री महतो को भी गिरफ्तार किया है. बताया कि क्षेत्र में शराब के सेवन, अवैध गतिविधियों एवं फरार आरोपितों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की गई. गिरफ्तार सभी पांचों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब सेवन करने वालों एवं लंबित वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.



