HomeBIHARबेतियावासभूमि के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं, अंचल कार्यालय में ही...

वासभूमि के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं, अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन,नरकटियागंज सीओ

Bettiah.रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज।अंचल क्षेत्र अंतर्गत वासभूमि के पात्र भूमिहीन परिवारों को अभियान बसेरा योजना का लाभ लेने के लिए पटना जाने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। आवेदक आवश्यक कागजातों के साथ अपना आवेदन स्थानीय अंचल कार्यालय में ही जमा कर सकते हैं। अंचलाधिकारी शमन प्रकाश ने बताया कि विभाग के संज्ञान में यह बात आई है कि कुछ लोग या संगठन भूमिहीन परिवारों को बहकाकर पटना ले जा रहे हैं। इससे आवेदकों को बेवजह शारीरिक परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने आम लोगों से जागरूक रहने की अपील की है।

सीओ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति या समूह भूमिहीन परिवारों को बहकाकर पटना ले जाएगा, उसे चिन्हित कर प्रशासन और विभाग द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वासभूमि के लिए आवेदन के साथ निर्धारित प्रपत्र में भरा हुआ आवेदन पत्र व शपथ पत्र, परिवार के सभी सदस्यों की विवरणी एवं मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र,

परिवार की वर्तमान सामूहिक फोटो, मतदाता पहचान पत्र अथवा निवास प्रमाण पत्र के साथ अंचल कार्यालय में जमा करें। सीओ ने सभी पात्र भूमिहीन परिवारों से अपील की है कि वे किसी बिचौलिए या संगठन के झांसे में न आएं और अपने सभी जरूरी कागजातों के साथ सीधे अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular