HomeBIHARबेतियाएसएसबी 44वीं वाहिनी में हिंदी पखवाड़ा शुरू, विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन,विजेता...

एसएसबी 44वीं वाहिनी में हिंदी पखवाड़ा शुरू, विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन,विजेता होंगे पुरष्कृत

21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा 14 दिवसीय कार्यक्रम, हिंदी सीखो, हिंदी बोलो और हिंदी पर गर्व करो’ थीम पर आयोजित हो रहा पखवाड़ा

Bettiah,रवि कुमार मिश्रा

बेतिया/नरकटियागंज। एसएसबी 44वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में सोमवार को बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के मार्गदर्शन तथा द्वितीय कमान अधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह पखवाड़ा 21 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष हिंदी पखवाड़े का मुख्य विषय हिंदी सीखो, हिंदी बोलो और हिंदी पर गर्व करो’ रखा गया है। 14 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान बल कर्मियों के लिए हिंदी निबंध लेखन, वाद-विवाद, स्वरचित कविता पाठ, हिंदी टाइपिंग, प्रश्नोत्तरी और शब्दावली जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पखवाड़े के समापन पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी गोविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि हिंदी पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और कार्मिकों के बीच इसके प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा,हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र है। तकनीक के इस दौर में हिंदी में काम करना बेहद आसान हो गया है, इसलिए हमें अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों में गर्व के साथ राजभाषा का उपयोग बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट तरुण यादव, निरीक्षक बलवीर राम समेत वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित सभी एसएसबी बल कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular