HomeBIHARमोतिहारीबिहार सरकार पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने रक्सौल में एक प्रेस...

बिहार सरकार पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने रक्सौल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित

किया

*चोरी की घटनाओं के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस इन घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है।

रक्सौल। अनिल कुमार। बिहार सरकार पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने सोमवार को रक्सौल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया उन्होंने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस इन घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि मेरे आदापुर के भेड़िहारी स्तिथ पैतृक घर में खुद बीते 8 अगस्त को चोरी हुई थी, घटना के डेढ़ महीना से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।उन्होंने कहा कि पुलिस को अनुसंधान में आवश्यक सहयोग करने के बाद भी मामले का उद्भेदन नहीं हो सका है। पूर्व मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ठीक नहीं होने के कारण चोरों का हौसला बुलंद है। इसके साथ ही उन्होंने रक्सौल के हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर भी पुलिस प्रशासन को पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि प्रशासन इन मामलों का उद्भेदन नहीं करती है तो महागठबंधन के द्वारा इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर आदापुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सरोज यादव, मृणाल किशोर सहित अन्य मौजूद थे।

फोटो -बिहार सरकार पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने रक्सौल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित

किया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular