HomeBIHARमोतिहारीभरतमहि के 15 युवा-युवतियों को मिलेगा बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण

भरतमहि के 15 युवा-युवतियों को मिलेगा बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण

*एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शुरू किया 30 दिवसीय कोर्स, डिजिटल साक्षरता के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

रक्सौल।अनिल कुमार। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल की सीमा चौकी धुपवाटोला के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज भरतमहि में युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की दिशा में पहल की गई है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत गांव के 15 युवा एवं युवतियों के लिए 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य वाइब्रेंट विलेज के युवाओं को डिजिटल साक्षरता से जोड़ना, उन्हें कंप्यूटर के बुनियादी ज्ञान से दक्ष बनाना तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को तकनीकी ज्ञान देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह के दौरान 47वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट रवि प्रताप वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंप्यूटर का ज्ञान आज के समय में रोजगार और स्वरोजगार दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी युवा-युवतियों से प्रशिक्षण को पूरी लगन, अनुशासन और गंभीरता के साथ नियमित रूप से पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी ज्ञान का उपयोग युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने में कर सकते हैं।

इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कंप्यूटर के बुनियादी संचालन, डिजिटल कार्यप्रणाली और आवश्यक कंप्यूटर कौशल की जानकारी दी जाएगी। एसएसबी का यह कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनमें तकनीकी क्षमता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट दीपांशु चौहान, S.A.R.E.T.A. NGO के संचालक शिवेंद्र प्रताप सिंह, RIIT Computer Institute रक्सौल के निदेशक अभिषेक पाण्डेय, कंप्यूटर प्रशिक्षक मनोज कुमार सहित 47वीं वाहिनी एसएसबी के बलकार्मिक उपस्थित रहे।

फोटो -भरतमहि के 15 युवा-युवतियों को मिलेगा बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular