HomeBIHARतुरकौलिया में मानवता शर्मसार, अस्पताल रोड किनारे मिला नवजात का शव, गर्भपात...

तुरकौलिया में मानवता शर्मसार, अस्पताल रोड किनारे मिला नवजात का शव, गर्भपात कर फेंके जाने की आशंका

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम मे भेजा।
मामले मे दर्ज हुआ एफआईआर।
थानाध्यक्ष ने कहा, शव का लिया गया है डीएनए सैम्पल।
तस्वीर तुरकौलिया मे फेंके गए नवजात के शव का साक्ष्य इकठा करती एफएसएल की टीम 
देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
तुरकौलिया अस्पताल रोड में सड़क किनारे फेंका हुआ एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि अवैध रूप से गर्भपात कराकर नवजात के शव को यहां फेंक दिया गया है।
बताया जाता है कि सुबह जब नवजात के शव के पास कुत्ते इकट्ठा हुए तो ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। शव को देखते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना तुरकौलिया थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया।
इस संबंध में तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में चौकीदार कमलेश राय के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शव के डीएनए सैंपल को सुरक्षित रखने के लिए सदर अस्पताल के सीएस को पत्र लिखा गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह शव कहां से आया और किसने इसे यहां फेंका है। आसपास के अस्पतालों और क्लीनिकों से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरा को पुलिस खंगाल रही है, ताकि नवाजात को फेंकने वाले की पहचान हो सके।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular