HomeBIHARहरसिद्धि में पेड़ से लटके मिले शादी शुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, आत्महत्या...

हरसिद्धि में पेड़ से लटके मिले शादी शुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, आत्महत्या है हत्या गुथी सुलझाने मे जुटी पुलिस

देशवाणी। आशा कुमारी 

मोतिहारी। 
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार की सुबह एक ही पेड़ से फंदे के सहारे लटके हुए एक युवक और एक युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह खेतों की तरफ जा रहे लोगों ने जब दोनों शवों को लटका देखा तो शोर मच गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों शव एक ही पेड़ की अलग-अलग डालियों से गमछा/दुपट्टे के फंदे से लटके हुए थे। पहले तो दोनों की पहचान नहीं हो पायी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पहचान हो गयी। मृतक युवक व युवती हरसिद्धि पकड़िया के रहने वाले है। युवक भोला बैंठा पकड़िया के योगेंद्र बैंठा का पुत्र था, जबकि मृतिका सनाल्लाह मियां की पत्नी सफीना खातून बताई जाती है। जानकारी के अनुसार दोनों कल घर से दोपहर से गायब थे। दोनों के परिजन खोजबीन मे जुटे थे। सफीना की दूसरी शादी सनाल्लाह से की थी। ग्रामीण प्रेम -प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही साक्ष्य संकलन के लिए FSL की टीम को भी बुलाया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। 
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्या व आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर तहकीकात शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular